केवीएस राष्ट्रीय एकता पर्व में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

केवीएस राष्ट्रीय एकता पर्व–2026 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा ने केवीएस राष्ट्रीय एकता पर्व–2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोड्डा में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 34 विद्यार्थियों ने साहित्यिक, सांस्कृतिक, कलात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विद्यालय की टीम ने राष्ट्रीय एकता विषय पर समूह नृत्य, समूह वाद्य संगीत तथा लोक एवं जनजातीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं एकल गायन, दृश्य कला (3डी मूर्तिकला), नाट्य समूह, कला-शिल्प एवं परियोजना प्रदर्शनी तथा समूह चित्रकला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा समूह गायन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय ने विभिन्न विधाओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की.

इस सफलता में एस्कॉर्ट एवं मार्गदर्शक शिक्षकों में नीलम टोप्पो, ज्योति प्रसाद, मुकेश कुमार तथा कामाक्षी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही. शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि के रूप में सामने आया.

विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, समर्पण और टीम भावना की सराहना की. उन्होंने मार्गदर्शक शिक्षकों के योगदान की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. केवीएस राष्ट्रीय एकता पर्व–2026 में मिली यह सफलता विद्यालय की उस सोच को दर्शाती है, जिसके तहत विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत, रचनात्मकता और समग्र व्यक्तित्व विकास को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है. इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola