स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी 10 अगस्त से पहले करें पूर्ण करें : डीसी
14 बैठक करते डीसी व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी ने बैठक की। सभी अधिकारियों को 10 अगस्त तक कार्य पूरा करने और गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
संवादाता, जामताड़ा
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने विभिन्न कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराने के लिए समय का निर्धारण, प्रभात फेरी, परेड पूर्वाभ्यास, गांधी मैदान, समाहरणालय एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल के अलावा शहर में अवस्थित महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ सफाई एवं रंग रोगन आदि समीक्षा की. इस दौरान समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है. इसे हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय प्रधान राष्ट्रध्वज फहराते समय राष्ट्रीय त्योहार की गरिमा का ध्यान रखते हुए उचित ड्रेस कोड का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. प्रभात फेरी में कुल 03 टीमें रहेगी.
13 अगस्त को उपायुक्त व एसपी की मौजूदगी में होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
10 अगस्त तक तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया. परेड के पूर्वाभ्यास 08 से 13 अगस्त के बीच होगा. जिसमें कुल 15 प्लाटून रहेंगें, जिसमें जिला बल के 02 प्लाटून, आईआरबी झिलुवा के 01 एवं होमगार्ड के 02 प्लाटून के अलावा विभिन्न विद्यालयों के प्लाटून एवं बैंड पार्टी शामिल होंगे. 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा. मौके पर एसपी शम्भू कुमार सिंह, डीएफओ राहुल कुमार, डीडीसी असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित अन्य थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए