जामताड़ा: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में PTM का आयोजन, अभिभावकों ने देखी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति

बैठक में अभिभावक व अन्य | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में पीटीएम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों की शैक्षणिक प्रगति और सर्वांगीण विकास पर शिक्षकों व अभिभावकों ने चर्चा की।
जामताड़ा: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, जामताड़ा में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता एवं प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला.
बैठक के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों की आवधिक परीक्षा-1, मासिक परीक्षा एवं चक्र परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के साथ कक्षा कार्य का अवलोकन किया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और व्यवहार पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए. अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने, घर पर पढ़ाई का अभ्यास कराने, गृहकार्य समय पर पूरा कराने, विद्यालय डायरी की नियमित जांच करने तथा स्वच्छ एवं पूर्ण वर्दी में विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया.
साथ ही बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई.अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक पहल की सराहना करते हुए बच्चों के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










