जामताड़ा में DC ने तकनीकी विभागों क साथ की बैठक, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Updated:
विज्ञापन

10 बैठक करते डीसी आलोक कुमार व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को काली सूची में डालने और लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

जामताड़ा: जामताड़ा समाहरणालय सभागार में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की बैठक हुई. डीसी ने एनआरइपी अंतर्गत अनाबद्ध एवं सांसद निधि से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली. लंबित कार्यों के शीघ्र पूर्ण करने एवं कई योजनाओं में जमीन संबंधित अड़चनों को दूर करने पर विमर्श किया.

विज्ञापन

विशेष प्रमंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सेतु, रानीडीह स्टेडियम निर्माण, पलाश मार्ट, कल्याण विभाग अंतर्गत अल्पसंख्यक छात्रावास, चेकडैम, अनाबद्ध निधि, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की प्रगति की समीक्षा की. बताया गया कि रानीडीह स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन से संबंधित अड़चन को दूर कर लिया गया है. कार्य अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, संबंधित एइ, जेइ के अलावा बड़ी योजनाओं में कार्यपालक अभियंता सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेवार होंगे. अधिकारियों से कहा कि इकरारनामा में उल्लेखित शर्तों एवं विभागीय गाइडलाइन के अनुसार कार्य होना चाहिए. किसी भी कार्यों में एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा. बड़ी योजनाओं की जांच के लिए तकनीकी अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर जांच कराई जाएगी.

आरइओ की पुरानी योजनाओं को जल्द पूर्ण करवाने का निर्देश दिया. वहीं पथ प्रमंडल की ओर से चार योजनाओं में भू अर्जन की समस्या को देखते हुए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को जल्द भू अर्जन समस्याओं के निष्पादन एवं प्रभावित रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया.

ग्राम सड़क परियोजनाओं में धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने वैसे संवेदकों को काली सूची में डालने के लिए विभाग से पत्राचार करने के निर्देश दिया. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल से कहा कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर 24 घंटे के अंदर उसे दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें. मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, एसी पूनम कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश सहित अन्य थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola