हाईवा में पीछे से जा घुसी बाइक, दो नाबालिग घायल; गंभीर हालत में धनबाद रेफर

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी नारायणपुर में जुटी भीड़. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणपुर के लोहारंगी मोड़ पर बाइक सवार दो नाबालिग हाईवा से टकराकर गंभीर घायल हो गये. सिर में चोट के बाद दोनों को धनबाद रेफर किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर: गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क पर सोमवार की दोपहर लोहारंगी मोड़ के समीप बाइक सवार दो युवक आगे चल रहे हाईवा से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है. घायलों की पहचान रामपुर (कदमीटांड़) निवासी शमशेद अंसारी (17) और बिराजपुर निवासी जाहिद अंसारी (15) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

हाईवा में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से रामपुर से बिराजपुर जा रहे थे. इसी दौरान लोहारंगी मोड़ के पास उनकी बाइक आगे चल रहे हाईवा से पीछे से टकरा गयी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गये और पुलिस को सूचना दी गयी.

सिर में गंभीर चोट, धनबाद रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया गया. चिकित्सक ऐश्वर्या मुंशी ने प्राथमिक उपचार किया. सिर में गंभीर चोट को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.

सीएचसी में एंबुलेंस नहीं मिली, निजी एंबुलेंस से भेजे गये

अस्पताल में तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस और परिजनों को निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी. इसके बाद दोनों घायलों को धनबाद ले जाया गया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सीएचसी नारायणपुर में 24 घंटे कम से कम दो एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सके.

यह भी पढ़ें:

चूहे के चक्कर में गई जान, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया अधेड़

दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया

हादसे के बाद पुलिस ने बाइक और हाईवा दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola