बुधुडीह रायटोला में दुरुस्त हुआ चापानल, पेयजल संकट दूर

Updated at : 02 Apr 2026 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
बुधुडीह रायटोला में दुरुस्त हुआ चापानल, पेयजल संकट दूर

नारायणपुर. बुधुडीह गांव के रायटोला में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान गुरुवार को हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. बुधुडीह गांव के रायटोला में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान गुरुवार को हो गया. महीनों से खराब पड़े चापानल के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. गर्मी शुरू होने के साथ ही पेयजल संकट और गहरा गया था, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था. इस गंभीर समस्या को प्रभात खबर ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होते ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब चापानल का मरम्मत करवाया. विभाग के कनीय अभियंता संतोष कुमार एवं प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद के निर्देश पर तकनीकी टीम ने स्थल पर पहुंचकर चापानल को दुरुस्त किया. मरम्मत कार्य पूरा होते ही चापानल से पुनः पानी निकलने लगा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. ग्रामीणों ने बताया कि चापानल खराब रहने के कारण महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही थी. अब चापानल चालू हो जाने से दैनिक उपयोग के लिए पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखबार हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आता है. ग्रामीणों ने विभाग से आग्रह किया कि भविष्य में भी ऐसी समस्याओं पर शीघ्र ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola