जलमीनार खराब होने से लोगों में पेयजल संकट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 10:40 PM
रोजगार, आवाजाही, कृषि कार्य प्रभावित होने के साथ साथ अब पेयजल संकट भी गहराने लगा है.
बिंदापाथर. असहनीय गर्मी और तपिश से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. रोजगार, आवाजाही, कृषि कार्य प्रभावित होने के साथ साथ अब पेयजल संकट भी गहराने लगा है. जानकारी अनुसार फतेहपुर प्रखंड के सिमलडुबी पंचायत अंतर्गत जलांई गांव में पिछले तीन वर्ष तीन से जलमीनार खराब है. उक्त टोला के लोगों को दूर से पेयजल संग्रह करना पड़ता है. पेयजल की किल्लत से परेशानी अधिक बढ़ गयी है. इस मौसम में घरेलू उपयोग के लिए लगभग सभी जलाशय का जलस्तर नीचे चला गया है. पीने का पानी संग्रह करने के लिए भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










