सोशल मीडिया पर बिना जांचे-परखे कोई पोस्ट नहीं करें : एसडीपीओ

नाला. बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर मंगलवार को नाला थाना परिसर में एसडीपीओ मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई.
नाला. बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर मंगलवार को नाला थाना परिसर में एसडीपीओ मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सीओ कय्यूम अंसारी, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव सिंह, थाना प्रभारी राजीव कुमार उपस्थित थे. बकरीद पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने संबंधी चर्चा की गई. अधिकारियों ने कहा कि इस पर्व के दौरान अगर किसी प्रकार शांति भंग होने की संभावना हो तो इसकी सूचना समय पर दें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे. वहीं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा. एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर बिना जांचे-परखे किसी प्रकार का पोस्ट नहीं करें. थाना प्रभारी ने सभी से पूर्व की भांति शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. मौके पर उप प्रमुख समर माजी, मो सलीम जहांगीर, गुलशन अली, असगर अली, जनार्दन भंडारी, शिबू सिंह, शेख मुस्ताक, सुनील राय, एसआइ हेमकांत ठाकुर, सुरेश दुबे आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










