कुंडहित लैंप्स से धान के बीज का वितरण शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 9:09 PM
सहकारिता विभाग की ओर से लैंप्स के माध्यम से किसानों के बीच धान के बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है.
कुंडहित. सहकारिता विभाग की ओर से लैंप्स के माध्यम से किसानों के बीच धान के बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है. बाबूपुर, धेनुकडीह, कुंडहित आदि स्थानों पर धान के बीच का वितरण किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जा रहा है. बाबूपुर लैंप्स के अध्यक्ष मंटू किस्कू ने बताया कि 60 क्विंटल धान का बीज मुहैया कराया गया है. एमटीयू-7029 किस्म के धान का यह बीज 30 किलो के पैकिंग में उपलब्ध है, जिसे किसान अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर 50 फीसदी अनुदानित दर पर प्राप्त कर सकते हैं. नगरी लैंप्स से भी बीच का वितरण किसानों के बीच किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










