जेजेएस कॉलेज के प्रथम प्रभारी प्राचार्य के निधन पर शोक

Updated:
विज्ञापन
जेजेएस कॉलेज के प्रथम प्रभारी प्राचार्य के निधन पर शोक

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय के प्रथम प्रभारी प्राचार्य शिरोमणि यादव के निधन पर महाविद्यालय में शोक जताया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय के प्रथम प्रभारी प्राचार्य शिरोमणि यादव के निधन पर महाविद्यालय में शोक जताया गया. मौके पर कॉलेज कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. कॉलेज प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह ने कहा कि दिवंगत प्रभारी प्राचार्य ने 1983 से दिसंबर 1986 तक महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दी थी. कॉलेज में उनके प्रारंभिक काल की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि वह मृदुभाषी स्वभाव के साथ-साथ जामताडा न्यायालय के जानकार अधिवक्ता भी थे. उनकी सेवा भावना को कॉलेज सदैव याद रखेगा. मौके पर प्रो शंभू सिंह, अरविंद कुमार सिन्हा, डॉ सोमेन सरकार, रामप्रकाश दास, पूनम कुमारी, अमिता सिंह, डॉ किरण बरनवाल, देवकी पंजियारा, रंजीत कुमार यादव, शबनम खातून, सतीश कुमार शर्मा, दिनेश किस्कू, उपेंद्र कुमार पांडे, राजकुमार मिस्त्री, अभिजीत सिंह खरतोल, रेखा शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola