सीओ व सीआइ ने हल्का कर्मचारी को दी विदाई

अंचल अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
नारायणपुर. अंचल अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त हल्का कर्मचारी अकील अंसारी को सीओ देवराज गुप्ता और सीआइ निरंजन कुमार मिश्रा ने माला पहनकर विदाई दी. सीओ ने कहा कि जो कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में जब भी आता है तो उसकी सेवानिवृत्ति की तिथि तय हो जाती है. सरकारी सेवा हमें लोगों की सेवा करने का अवसर देता है. अकील अंसारी के साथ बहुत कम समय काम करने को मौका मिला, लेकिन यह बहुत अच्छे कर्मी और नेक दिल इंसान हैं. सीआइ निरंजन मिश्रा ने कहा कि अकील अंसारी एक अच्छे कर्मी रहे. नारायणपुर में इन्होंने 13 वर्षों का कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन रहा. मौके पर हल्का कर्मचारी मिहिर सोरेन, अंचल कर्मी अभिषेक साहू, विकी पांडे, विनीता, मनोज साव, गिरजा प्रसाद सिंह, रुपेश पोद्दार, राजेश रजक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










