चिरेका ने निबंध प्रतियोगिता में सफल बच्चों को किया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन
चिरेका ने निबंध प्रतियोगिता में सफल बच्चों को किया पुरस्कृत

चिरेका ने भारतीय रेलवे में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के शानदार 100 वर्ष पूर्ण होने पर यादगार बनाया.

विज्ञापन

मिहिजाम. चिरेका की ओर से भारतीय रेलवे में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के शानदार 100 वर्ष पूर्ण होने पर यादगार बनाया जा रहा है. इस अवसर पर 14 फरवरी 2025 को रेल नगरी स्थित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया था. प्रतियोगी बच्चों ने 1925 से 2025 तक भारतीय रेलवे के ट्रैक्शन के ऐतिहासिक गौरव यात्रा के बारे में निबंध और चित्रांकन के माध्यम से अपना विचार प्रदर्शन किया था. इस प्रतियोगिता सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सत्य कुमार वर्मा, प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर मुख्य बिजली सर्विस इंजीनियर अजित कुमार आलोक, मुख्य बिजली इंजीनियर/ ट्रैक्शन मोटर दिनेश साव एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी रंजन मोहंती ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola