ePaper

नाम ऐसा जो पहचान बन जाए, अर्थ के साथ चुनें अपने बच्चे का सबसे सुंदर नाम

Updated at : 06 Mar 2026 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Meaningful Baby Names

Meaningful Baby Names

अपने बच्चे के लिए चुनें सबसे सुंदर और यूनीक नाम. देखें साल 2026 के ट्रेंडिंग लड़के और लड़कियों के नामों की लिस्ट उनके गहरे अर्थ के साथ. नाम ऐसा, जो बने उनकी असली पहचान.

विज्ञापन

Meaningful Baby Names: आपके नन्हे मेहमान के लिए आपका सबसे पहला और सबसे कीमती तोहफा उसका नाम होता है. नाम सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि जीवनभर की पहचान है जिसका सीधा असर बच्चे के स्वभाव पर भी पड़ता है. आजकल हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम चाहते हैं जो सुनने में मॉडर्न हो, लेकिन उसका मतलब गहरा और पवित्र हो. एक अर्थपूर्ण नाम न केवल समाज में बच्चे को अलग पहचान दिलाता है, बल्कि उसके व्यक्तित्व में भी सकारात्मकता भरता है. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए एक सुंदर और प्रभावशाली नाम की तलाश में हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आसान कर देगी.

लड़कों के लिए अर्थपूर्ण और सुंदर नाम कौन से हैं?

अयांश (Ayansh) – इसका मतलब है माता-पिता का अंश या भगवान का उपहार
आरव (Aarav) – इसका अर्थ है शांति या बहुत ही शांत स्वभाव वाला
इवान (Ivan) – इसका मतलब है ईश्वर का शानदार और दयालु उपहार
विहान (Vihaan) – इसका अर्थ है सुबह की पहली किरण या एक नई शुरुआत
कियांश (Kiyansh) – इसका मतलब है वह व्यक्ति जिसमें सभी गुण हों
अद्विक (Advik) – इसका अर्थ है अनोखा जिसके जैसा दूसरा कोई न हो
रेयांश (Reyansh) – इसका मतलब है सूरज की पहली किरण या रोशनी का हिस्सा
युवान (Yuvan) – इसका अर्थ है जवान स्वस्थ और शक्तिशाली
अथर्व (Atharv) – यह भगवान गणेश का नाम है और इसका मतलब है ज्ञान
दर्श (Darsh) – इसका अर्थ है देखने में सुंदर या भगवान कृष्ण का एक नाम

लड़कियों के लिए अर्थपूर्ण और सुंदर नाम कौन से हैं?

आद्या (Aadya) – इसका मतलब है पहली शक्ति या माँ दुर्गा का नाम
अनवी (Anvi) – इसका अर्थ है प्रकृति की देवी या जो बहुत दयालु हो
इनाया (Inaya) – इसका मतलब है ईश्वर की कृपा या भगवान का दिया तोहफा
मायरा (Myra) – इसका अर्थ है बहुत प्यारी या शहद की तरह मीठी
सानवी (Saanvi) – यह लक्ष्मी माता का नाम है जिसका अर्थ है शांति प्रिय
कायरा (Kyra) – इसका मतलब है सूरज की तरह चमकने वाली या रौशनी
अविशा (Avisha) – इसका अर्थ है ईश्वर का उपहार या जिसे भगवान ने चुना हो
जीवा (Jiva) – इसका मतलब है जीवन रोशनी या चमक
नव्या (Navya) – इसका अर्थ है कुछ नया आधुनिक और प्रशंसा के लायक
पिहू (Pihu) – इसका मतलब है चहचहाती हुई चिड़िया या बहुत प्यारी आवाज

ये भी पढ़ें: Baby Boy Names: अ अक्षर से शुरू होने वाले बेटों के सबसे यूनिक नाम, अर्थ जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद

ये भी पढ़ें: Holi Special Baby Names: आपके घर आने वाला है नन्हा मेहमान? चुनें होली के रंगों जैसे प्यारे और यूनिक नाम

ये भी पढ़ें: Traditional Indian Baby Names: मॉडर्न जमाने में भी हिट हैं ये ट्रेडिशनल नाम, देखें अर्थ के साथ सबसे सुंदर नामों की लिस्ट

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola