अ अक्षर से शुरू होने वाले बेटों के सबसे यूनिक नाम, अर्थ जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद

बेबी बॉय नेम्स, फोटो: AI
अ' (A) अक्षर से शुरू होने वाले बेटों के सबसे यूनिक और मॉडर्न नाम. अर्थ के साथ देखें 2026 की टॉप लिस्ट और अपने लाडले के लिए चुनें एक प्यारा सा नाम.
Baby Boy Names: घर में नन्हा राजकुमार आया है, तो सबसे बड़ी टेंशन होती है उसका एक हटके’ नाम रखने की. हर कोई चाहता है कि बेटे का नाम ‘अ’ (A) अक्षर से शुरू हो, क्योंकि यह बोलने में रौबदार लगता है और राशि के हिसाब से भी शुभ होता है. लेकिन मुश्किल तब आती है जब आपको पुराने और घिसे-पिटे नामों से हटकर कुछ ‘नया’ और ‘यूनिक’ चाहिए होता है. अगर आप भी अपने लाडले के लिए इंटरनेट छान-छान कर थक गए हैं, तो रुकिए! हम आपके लिए लेकर आए हैं ‘अ’ अक्षर वाले वो टॉप नाम, जो आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं. इनके अर्थ इतने प्यारे हैं कि आप पढ़ते ही अपने बेबी बॉय के लिए नाम फाइनल कर लेंगे.
अ अक्षर से शुरू होने वाले बेटों के सबसे यूनिक नाम कौन से हैं?
अयांश (Ayansh) – माता-पिता का अंश (हिस्सा)
अद्विक (Advik) – अनोखा या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो
आरव (Aarav) – शांति और सुरीली आवाज वाला
अद्वैत (Advait) – अनोखा या भगवान ब्रह्मा का एक नाम
अथर्व (Atharv) – भगवान गणेश का नाम और एक वेद
अयांश (Aayansh) – प्रकाश की पहली किरण
अर्णव (Arnav) – विशाल सागर या समुद्र
अनिकेत (Aniket) – दुनिया का स्वामी या भगवान शिव
अंशुल (Anshul) – चमकता हुआ या सूर्य की किरण
अभय (Abhay) – जिसे किसी का डर न हो (निडर)
अक्षित (Akshit) – जो हमेशा सुरक्षित और स्थायी रहे
अयाज (Ayaz) – आदरणीय या सम्मान पाने वाला
अनंत (Anant) – जिसका कभी अंत न हो (असीमित)
अमेय (Amey) – जिसकी कोई सीमा न हो (भगवान गणेश)
अरिहंत (Arihant) – जिसने अपने शत्रुओं को जीत लिया हो
अव्यान (Avyan) – भगवान विष्णु का एक आधुनिक नाम
अवीर (Aveer) – जो बहादुर हो और शांति से लड़े
अयांश (Aiyansh) – ईश्वर का दिया हुआ उपहार
अक्षज (Akshaj) – भगवान विष्णु और हीरा (डायमंड)
अद्वित (Advit) – इकलौता और सबसे अलग
ये भी पढ़ें: Holi Special Baby Names: आपके घर आने वाला है नन्हा मेहमान? चुनें होली के रंगों जैसे प्यारे और यूनिक नाम
ये भी पढ़ें: Lord Shiva Names for Boy: भगवान शिव के नाम पर रखें अपने बेटे का नाम, देखें महादेव के नामों की सबसे लेटेस्ट लिस्ट
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




