CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बनेंगे नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

Published by :Preeti Dayal
Published at :06 Mar 2026 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
Nitish Kumar became first leader to go Rajya Sabha

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

Bihar Politics: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बनेंगे. सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है. अब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद आगे बिहार की सियासत में क्या-क्या होगा, आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Bihar Politics: गुरुवार की सुबह सीएम नीतीश कुमार का पोस्ट आया, जिसमें उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताई. इस पोस्ट के सामने आते ही बिहार की सियासत में खलबली मच गई. इसी से साफ हो गया कि अब वे बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. इसके बाद दोपहर तक उन्होंने राज्यसभा जाने के लिए नामांकन भी कर दिया.

मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता नीतीश कुमार बनेंगे. इसके अलावा बिहार के लिए ऐतिहासिक फैसलों से लेकर कई रिकॉर्ड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने नाम किए. देश में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम शामिल है. साल 2025 में एनडीए सरकार की जीत के बाद गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

अब तक किसी ने नहीं तोड़ा सीएम नीतीश का रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह भी 6-6 बार मुख्यमंत्री बने. इसके अलावा सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग और ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक भी 5-5 बार मुख्यमंत्री बने. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिकॉर्ड अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाए हैं.

बिहार की सियासत में आगे क्या होगा?

राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा चल रही है, जिसकी माने तो 16 मार्च के मतदान के फैसले के बाद बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर आगे की गतिविधि होगी. एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा. इसके पहले भाजपा और जदयू विधायक दल की अलग-अलग बैठक होगी. दोनों दल अपने नए और उप नेता का चुनाव करेंगे.

इसके बाद एनडीए विधायक दल की एकसाथ बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव सर्वसम्मत से किया जाएगा. नेता चुन लेने के बाद राज्यपाल के यहां नई सरकार बनाने का दावा पेश होगा. संख्या बल की संतुष्टि के बाद राज्यपाल एनडीए विधायक दल के नेता को सरकार बनाने का न्योता देंगे.

बिहार के अगले सीएम के लिए इन नामों की चर्चा

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री कौन होंगे, इसकी चर्चा तेज है. कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. राजनीतिक जानकारों की माने तो, मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी चौंकाने वाले नाम का ऐलान कर सकती है.

नए नेता का चुनाव एनडीए के दो बड़े घटक दल जदयू और भाजपा की आपसी सहमति से होगा. भाजपा से मुख्यमंत्री बनाए गए तो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है. दूसरा नाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का चर्चा में है.

Also Read: ‘बिहार के मुख्यमंत्री को शेल्टर होम भेज दिया गया…’ JDU विधायक ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन