एनएसएस के स्वयंसेवकों को दिया गया प्रमाण-पत्र

Updated:
विज्ञापन
एनएसएस के स्वयंसेवकों को दिया गया प्रमाण-पत्र

जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम में एनएसएस का पिछले सात दिनों से चल रहे विशेष शिविर बुधवार को समापन हुआ.

विज्ञापन

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम में एनएसएस का पिछले सात दिनों से चल रहे विशेष शिविर बुधवार को समापन हुआ. शिविर के समापन पर महाविद्यालय में प्रमाण-पत्र वितरण सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अंतिम दिन स्वच्छता व साइबर सतर्कता पर गोद लिए गांव में जागरुकता अभियान चलाया गया था. कॉलेज प्रांगण में स्वयंसेवकों व सेविकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. कॉलेज के प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह, नैक के को-ऑर्डिनेटर डॉ राकेश रंजन, आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ सोमेन सरकार, एनएसएस इकाई- 01 के पदाधिकारी रंजीत यादव, इकाई- 02 पदाधिकारी देवकी पंजियारा ने वोलेंटियर्स को प्रमाण पत्र प्रदान किया. शिक्षकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाइयां दी. मौके पर अमिता सिंह, पुष्पा टोप्पो, शबनम खातुन, शंभू सिंह, बास्कीनाथ प्रसाद, अरविंद सिन्हा, दिनेश किस्कू, रेखा शर्मा, अभिजित सिंह खड़तोल, राजकुमार मिस्त्री, दिनेश रजक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola