अधेड़ की मौत मामले में नारायणपुर थाने में केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
अधेड़ की मौत मामले में नारायणपुर थाने में केस दर्ज

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत मामले में नारायणपुर थाना कांड संख्या 32/2026 के तहत धारा 281/106(1) बीएनएस दर्ज किया गया है. सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी. मृतक के भाई सुरेश चार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंदनी, थाना नारायणपुर में तेजगति व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए चालक ने धक्का मार दिया. दुर्घटना में हिमंत चार (51) साकिम दलदली, थाना पूर्वी टुंडी, जिला धनबाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. मामले में बाइक संख्या जेएच 10डीसी 1726 के चालक गुड्डू कुम्हार, साकिन दलदली, थाना पूर्वी टुंडी, जिला धनबाद को अभियुक्त बनाया गया है. मामले के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक जयकरण पासवान को नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola