भाजपा के नेताओं ने झारखंड की जनता को गुमराह किया : डॉ इरफान

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के नेताओं ने झारखंड की जनता को गुमराह किया : डॉ इरफान

जामताड़ा. हजारीबाग कांड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला किया है.

विज्ञापन

– हजारीबाग कांड पर स्वास्थ्य मंत्री का तीखा बयान संवाददाता, जामताड़ा. हजारीबाग कांड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल साजिश करने वाली पार्टी है, बल्कि दुष्कर्म और भ्रम फैलाने का काम भी करती है. समाज को तोड़ने की कोशिश करने वाली भाजपा ने झारखंड को पूरे देश में बदनाम किया है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कहा कि हजारीबाग में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप लगाकर भाजपा ने झारखंड का मजाक उड़ाया और माहौल को खराब किया. कहा कि राज्य सरकार एक साफ-सुथरी और सुशासन वाली सरकार है, जो दिन-रात मेहनत कर झारखंड को आगे बढ़ा रही है, लेकिन भाजपा ने एक साजिश के तहत जनता की भावनाओं से खेला है. कहा, भाजपा के नेताओं ने जो माहौल खराब किया, चाहे वे वरिष्ठ नेता हों या जूनियर कार्यकर्ता, पुलिस को चाहिए कि वे ऐसे नेताओं को चिह्नित करें और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में झारखंड की अस्मिता के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola