बीडीओ ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

फतेहपुर. प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ प्रेम कुमार दास ने गुरुवार को जनता दरबार लगाया.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ प्रेम कुमार दास ने गुरुवार को जनता दरबार लगाया. विभिन्न गांवों से आए दर्जनों लोगों ने बीडीओ को अपनी फरियाद सुनायी. बीडीओ ने कई फरियादियों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया. बताया कि जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम किसान, मंईयां सम्मान, पशुधन, जमीन से संबंधित मामले आए, जिनका निराकरण शुरू कर दिया गया है. बताया कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार और गुरुवार को जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं का निबटारा किया जायेगा, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालय का चक्कर काटने से बचाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola