देवलेश्वर मंदिर में तिलकोत्सव का किया आयोजन, शामिल हुए श्रद्धालु

देवलेश्वर मंदिर में तिलकोत्सव का किया आयोजन, शामिल हुए श्रद्धालु
प्रतिनिधि नाला बसंत पंचमी के दिन प्रखंड के देवलेश्वर मंदिर में पारंपरिक तिलकोत्सव का आयोजन हुआ. मैथिल समाज की प्रथा अनुसार मखाना, आम्रमंजर और अबीर से देवलेश्वर महादेव को तिलक चढ़ाया गया. इस अवसर पर आचार्य श्यामल झा के निर्देशन में हाराधन झा, गौरव झा, लक्ष्मण ठाकुर, संजय झा, श्रवण झा सहित कई श्रद्धालु इस तिलोकोत्सव में शामिल हुए. युवा नेता सूरज झा भी उपस्थित रहे. शिवरात्रि पर शिव-पार्वती के विवाह समारोह में भव्य झांकियों के साथ बरात निकलती है और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. यह महोत्सव जामताड़ा में सबसे बड़ा माना जाता है, जहां ढेरों लोग भाग लेते हैं. देवलेश्वर मंदिर प्रबंधन तैयारी कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं को पूजा, रात्रि विश्राम, पेयजल, और स्वास्थ्य सुविधाएं सुगमता से मिल सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




