ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास

नगर के कानगोई में एक ज्वेलरी शॉप में शटर तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया गया.
मिहिजाम. नगर के कानगोई में एक ज्वेलरी शॉप में शटर तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया गया. मुख्य मार्ग पर आदित्य ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात चोरी की नीयत से शटर को तोड़ने का प्रयास किया गया. घटना रात्रि करीब 1:30 बजे से 3:00 बजे के बीच की है. आदित्य ज्वेलर्स के मालिक धनंजय सोनी जब दुकान पहुंचे तो शटर टूटा हुआ पाया. इसकी सूचना मिलने पर सुबह थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे मौके पर पहुंचे. मामले की पड़ताल शुरू कर दी. दुकान एवं आसपास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला है. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि नकाब लगाये लोग दुकान की शटर से छेड़छाड़ कर रहे हैं. रात्रि में मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन जारी रहता है. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि ज्वेलरी शॉप के मालिक ने मामले में शिकायत नहीं दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










