शादी का प्रलोभन देकर लड़की को भगाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर लड़की को भगाने का आरोप

एक लड़की को शादी की नीयत से भगा कर ले जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

फतेहपुर. एक लड़की को शादी की नीयत से भगा कर ले जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की के पिता ने फतेहपुर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि 4 मार्च को उनकी बेटी शौच के लिए गांव के तालाब गयी थी. रात 8 बजे तक वापस नहीं आई तो काफी खोजबीन की गयी. बाद में पता चला कि फतेहपुर निवासी बुबाई मंडल ने बेटी को शादी का प्रलोभन देकर गलत नीयत से भगा ले गया है. साथ ही उनकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाकर तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती अपने कब्जे में रखा है. लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं थाने में उक्त मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola