शून्य से पांच साल बच्चों के लिए लगेंगे आधार पंजीयन शिविर

Updated:
विज्ञापन
शून्य से पांच साल बच्चों के लिए लगेंगे आधार पंजीयन शिविर

शून्य से पांच साल बच्चों के लिए लगेंगे आधार पंजीयन शिविर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र में 15 से 17 जुलाई तक 0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए आधार पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा. प्रशासन ने इसके लिए क्लस्टरवार रोस्टर तैयार किया है. शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें नए पंजीकरण के साथ-साथ नाम, पता, उम्र और मोबाइल नंबर का अपडेट भी किया जाएगा. पंजीकरण के लिए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता के आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य है.

पंचायतवार शिविर विभिन्न केंद्रों पर लगेंगे:

धसनियां पंचायत भवन में पालाजोरी, चापुड़िया और धसनियां पंचायत के बच्चों का; सिमलडूबी पंचायत भवन में बिंदापाथर, सिमलडूबी, खमारबाद और डुमरिया पंचायत के बच्चों का; फतेहपुर पंचायत में बानरनाचा, आगैया सरमुंडी, फतेहपुर और सिमलाडंगाल पंचायतों के बच्चों का; तथा बाभनडीहा पंचायत भवन में जामजोड़ी, बाभनडीहा, बनुडीह और आसनबेड़िया पंचायत के बच्चों के लिए शिविर आयोजित होगा. अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का आधार पंजीकरण कराने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola