भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

बिंदापाथर. बीते दिनों सालूका गांव में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया था.
प्रतिनिधि, बिंदापाथर. बीते दिनों सालूका गांव में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया था. हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक नहीं किए जाने की विरोध में भाजपाइयों ने मंगलवार को बिंदापाथर चौक पर मशाल जुलूस निकाला. प्रजापेटिया काली मंदिर से बिंदापाथर थाने तक भाजपा नेता माधव चंद्र महतो की अगुवाई में मशाल जुलूस निकाला गया. सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. बिंदापाथर भारत माता चौक पर जुलूस का समापन हुआ. तत्पश्चात भाजपा नेताओं ने बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा. मालूम हो कि विगत कुछ महीना पहले खैरा मंडल के सालुका गांव में भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मंडल की निर्मम हत्या कर दी गयी थी, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि यह कुछ राजनीतिक दलों के इशारे पर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. यह सब दिन चलने वाला नहीं है. आज मेरी तो कल तेरी बारी है. माधव चंद्र महतो ने कहा कि यह तो आंदोलन की अंगड़ाई है, मुख्य लड़ाई अभी बाकी है. कहा कि अगर अभी भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो जिला मुख्यालय पर हजारों भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर जामताड़ा को जाम कर देंगे. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, अभय सिंह, महामंत्री दिलीप कुमार हेंब्रम, ओमप्रकाश यादव, मोहित भोक्ता, निपेन सिंह, ठाकुरमनी सिंह, मनोज गोस्वामी, तापस भट्टाचार्य, रंजीत तिवारी, विष्णु मंडल, कृष्णा महतो, संतोष सिंह आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




