जिले में 30 से चलेगा नये कुष्ठ रोग खोज अभियान : एमओआइसी

Updated at : 29 Jan 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 30 से चलेगा नये कुष्ठ रोग खोज अभियान : एमओआइसी

जिले भर में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता सह नये कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन

जामताड़ा. राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत जिले भर में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता सह नये कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जायेगा. यह जानकारी एसीएमओ डॉ कालीदास मुर्मू ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि विगत पांच से सात वर्षों में जिस गांवों में कुष्ठ रोगी है, वहां स्वास्थ्य कर्मियों डोर टू डोर सर्वेक्षण करेंगे. स्वास्थ्य जांच कर संभावित नये कुष्ठ रोगियों की खोज की जायेगी. सभी विद्यालयों में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं छात्र- छात्राएं के बीच कुष्ठ संदेश का पाठ किया जायेगा. बताया कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मिहिजाम के हांसीपहाड़ी स्थित कुष्ठ कॉलोनी में पुराने कुष्ठ रोगियों के बीच एमसीआर चप्पल, सेफ केयर किट एवं ड्रेसिंग सामग्री का वितरण किया जायेगा. एसीएमओ ने बताया कि जिले में 204 चिह्नित कुष्ठ रोगी है, जिन्हें दवा चल रही है. पौष्टिक आहार के लिए ऐसे मरीजों को प्रतिमाह 500 रुपये दिये जाते हैं. बताया कि कुष्ठ मरीज के परिवार को कोई अन्य सदस्य यदि जांच कराने आते हैं तो उन्हें आने-आने का खर्च के लिए 100 रुपये प्रदान किया जाता है. मौके पर डॉ डीसी मुशी, डॉ राजदेव कुमार, मनोज कुमार, राकेश झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola