ePaper

अंडर वॉटर मेट्रो और दक्षिणेश्वर मंदिर की झलक, चितरंजन में दिखेगा कोलकाता का रंग

Updated at : 16 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
अंडर वॉटर मेट्रो और दक्षिणेश्वर मंदिर की झलक, चितरंजन में दिखेगा कोलकाता का रंग

सिमजुरी दुर्गा पूजा कमेटी, एरिया-7, जामताड़ा, इस वर्ष अपनी 60वीं वर्षगांठ धूमधाम से मना रही है। इस अवसर पर पंडाल कोलकाता की नवनिर्मित अंडर वॉटर मेट्रो रेल और दक्षिणेश्वर मंदिर के स्वरूप में सजाया गया है। श्रद्धालु पहले हावड़ा ब्रिज की प्रतिकृति पार कर अंडर वॉटर मेट्रो का अनुभव लेकर मुख्य पंडाल में प्रवेश करेंगे। मां दुर्गा की प्रतिमा कमल के फूल पर विराजमान होगी। पूजा का उद्घाटन पंचमी को होगा, जिसपर सीसीटीवी निगरानी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था होगी। पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पूजा का संचालन मेदिनीपुर के पुरोहित करेंगे। पंडाल निर्माण तीन डेकोरेटरों को सौंपा गया है, जो हावड़ा ब्रिज, अंडर वॉटर मेट्रो और दक्षिणेश्वर मंदिर की थीम पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

एरिया-7 स्थित सिमजुरी दुर्गा पूजा कमेटी मनायेगी दुर्गोत्सव की 60वीं वर्षगांठ प्रतिनिधि, जामताड़ा. चितरंजन के एरिया-7 स्थित सिमजुरी दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष अपनी 60वीं वर्षगांठ को भव्य रूप में मनाने जा रही है. इस ऐतिहासिक अवसर को खास बनाने के लिए कमेटी ने व्यापक तैयारियां की हैं, ताकि यह पर्व न केवल क्षेत्रवासियों बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अविस्मरणीय बन सके. इस बार का पंडाल कोलकाता की नवनिर्मित अंडर वॉटर मेट्रो रेल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. मुख्य पंडाल दक्षिणेश्वर मंदिर की शैली में निर्मित किया जा रहा है. श्रद्धालु पहले हावड़ा ब्रिज की प्रतिकृति को पार करेंगे, फिर अंडर वॉटर मेट्रो का अनुभव लेते हुए दक्षिणेश्वर मंदिर जैसे पंडाल में प्रवेश करेंगे. मां दुर्गा की प्रतिमा विशेष रूप से कमल के फूल पर विराजमान होगी, जो इस पूजा की भव्यता को और बढ़ाएगी. इस वर्ष पंडाल के माध्यम से कोलकाता की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान को दर्शाने का प्रयास किया गया है. पंचमी के दिन पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित पार्किंग की व्यवस्था भी की गयी है, ताकि वाहन रखने में कोई असुविधा न हो. पूजा कार्य का संचालन मेदिनीपुर के पुरोहित द्वारा किया जाएगा. पंडाल निर्माण का कार्य तीन अलग-अलग डेकोरेटरों को सौंपा गया है. मरांडी डेकोरेटर दक्षिणेश्वर मंदिर, सचिन अंडर वॉटर मेट्रो रेल और राजेश हावड़ा ब्रिज की संरचना का कार्य संभाल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola