मुश्किल में जान, सड़कें वीरान

Published at :04 Apr 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
मुश्किल में जान, सड़कें वीरान

घर से निकलना हुआ मुश्किल जामताड़ा : अप्रैल के शुरुआत में ही गरमी का पारा बढ़ जाने से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह के आठ बजते ही गरमी का पारा लगभग 30 डिग्री पर पहुंच जाता है. दिन के 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. सड़कें वीरान हो जाती […]

विज्ञापन

घर से निकलना हुआ मुश्किल

जामताड़ा : अप्रैल के शुरुआत में ही गरमी का पारा बढ़ जाने से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह के आठ बजते ही गरमी का पारा लगभग 30 डिग्री पर पहुंच जाता है. दिन के 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. सड़कें वीरान हो जाती है. इस भीषण गरमी के बढ़ने से दिहाड़ी मजदूरों की परेशानी सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है. दिहाड़ी मजदूरों को मनरेगा में काम करने में परेशानी हो रही है. पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता ही जा रहा है. जिले में तापमान 42 डिग्री को भी पार कर चुका है. गरमी के बढ़ने से सत्तू का शरबत, ईख का शरबत की खूब बिक्री हो रही है. लोग ठंड चीजों की तलाश में रहते हैं. जरूरी काम रहने पर ही लोग अपने घर से निकलना पसंद कर रहे हैं. घर का पंखे की हवा भी गरम लगने लगती है.
शाम के पांच बजे के बाद ही धूप कम होने लगती है और लोग अपने घरों से निकलकर मार्केट की और आते हैं. गरमी के कारण सोमवार से कोर्ट भी मॉर्निंग कर दिया गया है. दिन भर लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है. शहर में ठंडा पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ गयी है.
फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं
रहें सावधान
चिकित्सक डॉ निलेश कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक पानी पीयें. खीरा, तरबूजा, ककड़ी तथा ओआरएस का घोल अवश्य लेना चाहिए. फल का सेवन भी अवश्य करना चाहिए. खाली पेट धूप में ना निकलें. फूल सर्ट और जूते पहनना चाहिए. वस्त्र केवल सूती का ही हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola