जिले के वधशाला का सर्वे करेगा प्रशासन

जामताड़ा : सरकार के निर्देश के बाद अवैध वधशाला पर लगाम लगाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है. अब प्रशासन जिले भर में अवैध वधशाला का सर्वे करेगी. वधशालाओं की सूची तैयार करने की जिम्मेवारी अंचलाधिकारी को दी गयी है. एसडीओ ने साफ तौर पर फिर कहा है कि जितने भी अवैध वधशाला […]
जामताड़ा : सरकार के निर्देश के बाद अवैध वधशाला पर लगाम लगाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है. अब प्रशासन जिले भर में अवैध वधशाला का सर्वे करेगी. वधशालाओं की सूची तैयार करने की जिम्मेवारी अंचलाधिकारी को दी गयी है. एसडीओ ने साफ तौर पर फिर कहा है कि जितने भी अवैध वधशाला हैं उसे बंद कर दिया जाय.
साथ ही कहा है कि जो वैध वधशाला हैं वे भी नियम का पूरी तरह पालन करें. नियम के अनुसार जहां मांस रखा जाता है वो शीशे से पैक हो. ताकि बाहरी संक्रमण उसमें ना हो. साथ ही संबंधित पशुपालन पदाधिकारी रोजाना वधशाला में जाकर कटने से पहले जांच कर लें. ताकि ऐसा ना हो कि किसी संक्रमित बीमारी से वो पशु ग्रसित हो. उसके सेवन से लोगों को बीमारी हो सकती है. सिर्फ मिहिजाम में ही आठ दुकानों के पास लाइसेंस है. जिसकी सूची भी मौजूद है. इसके अलावे कहीं भी वधशाला को लाइसेंस नहीं दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




