कैदियों को मिलेगा कौशल विकास का प्रशिक्षण

Published at :29 Mar 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
कैदियों को मिलेगा कौशल विकास का प्रशिक्षण

जामताड़ा में औद्योगिक विकास के लिए सिंगल विंडो सिस्टम जामताड़ा : कारा सुरक्षा की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे ने किया. इस दौरान कैदियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की बात काराधीक्षक ने कही. कहा : कैदियों को कारा में किसी स्वयं सेवी संस्था से प्रशिक्षण दिया जायेगा. डीसी श्री दूबे ने कहा कि […]

विज्ञापन

जामताड़ा में औद्योगिक विकास के लिए सिंगल विंडो सिस्टम

जामताड़ा : कारा सुरक्षा की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे ने किया. इस दौरान कैदियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने की बात काराधीक्षक ने कही. कहा : कैदियों को कारा में किसी स्वयं सेवी संस्था से प्रशिक्षण दिया जायेगा. डीसी श्री दूबे ने कहा कि कैदियों को कारा के अंदर स्वयं सेवी संस्था से प्रशिक्षण देने के लिए सरकार से दिशा निर्देश लें.
इसके उपरांत ही कौशल विकास का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया. कहा : कारा में कोई ऐसा कैदी जो प्रशिक्षण देने के योग्य हैं तो उससे प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर डीटीओ महेंद्र मांझी, सीओ प्रीतिलता किस्कू, अभिषेक कुमार सिंह मौजूद थे. वहीं उद्योग विभाग की बैठक में डीसी रमेश कुमार दूबे ने कहा कि जिला के औद्योगिक विस्तार के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जायेगा. जिला में उद्योग स्थापित करने के लिए हो रही परेशानी को जिला स्तर से ही दूर किया जायेगा. कहा :
औद्योगिक स्थापित करने में जमीन तो उपलब्ध कर दी गई है, लेकिन बिजली, प्रदूषण, वन क्षेत्र सहित अन्य समस्या आ सकती है. जिसे दूर करने का निर्देश दिया. मौके पर एसी विधान चंद्र चौधरी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अनुप कुमार बिहारी सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola