अब बायोमीट्रिक से बनेगी विद्यार्थियों की उपस्थिति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

गुड न्यूज. सभी गैर सरकारी विद्यालय व महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने का उद्देश जामताड़ा : राज्य सरकार अब सरकारी विद्यालय व गैर सरकारी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बायोमीट्रिक सिस्टम से बनवाने की तैयारी कर रही है. इसका उद्देश्य विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने व फर्जी नामांकन पर रोक लगना […]
विज्ञापन
गुड न्यूज. सभी गैर सरकारी विद्यालय व महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने का उद्देश
जामताड़ा : राज्य सरकार अब सरकारी विद्यालय व गैर सरकारी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बायोमीट्रिक सिस्टम से बनवाने की तैयारी कर रही है. इसका उद्देश्य विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने व फर्जी नामांकन पर रोक लगना है. इस संबंध में राज्य सरकार ने डीइओ को पत्र भेजा है. पत्र में उल्लेख किया है कि गैर सरकारी प्रस्वीकृति प्राप्त इंटर महाविद्यालय तथा राज्य सरकार से स्थापना अनुमति तथा प्रस्वीकृति प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा सभी छात्र-छात्रा को बायोमीट्रिक सिस्टम से उपस्थिति बनाना होगा.
एक सप्ताह के अंदर बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली की व्यवस्था कर जिला कार्यालय को रिपोर्ट करने का निर्देश विद्यालय सचिवों को दिया गया है. जिला के कई ऐसे गैर सरकारी विद्यालय है जहां बच्चे का नामांकन काफी ज्यादा संख्या में कर लिया है. लेकिन उपस्थिति कम है. इससे सरकार फर्जी नामांकन पर भी रोक लगायेंगी. साथ ही गैर सरकारी विद्यालय अनुदान की राशि में भी कटौती की जायेगी. गैर सरकारी प्रस्वीकृति प्राप्त इंटर कॉलेज में बायोमीट्रिक मशीन की खरीदारी विद्यालय में दिये जा रहे अनुदान राशि से करना पड़ेगा.
स्कूलों में फर्जी नामांकन पर लगेगी रोक
मुख्य सचिव ने उपस्थित बढ़ाने का दिया निर्देश
हाल ही में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिला के पदाधिकारी को सभी उच्च विद्यालय, प्लस टू विद्यालय, इंटर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम से कम 90 प्रतिशत करने को कहा है. अन्यथा वैसे छात्र छात्राओं को सरकारी लाभ से वंछित कर दिया जायेगा. इसके लिए जिला शिक्षा विभाग अपने स्तर से सभी विद्यालय में उपस्थित बढ़ाने में काफी दबाव बनाये हुए है.
जिले में 11 गैरसरकारी विद्यालय व महाविद्यालय
जिला में गैर सरकारी महाविद्यालय की संख्या चार है. जिसमें महिला इंटर महाविद्यालय जामताड़ा, जनजातिय संध्या महाविद्यालय मिहिजाम, इंटर कॉलेज नाला, भागवत झा आजाद इंटर कॉलेज कुंडहित है. जबकि गैर सरकारी उच्च विद्यालय की संख्या सात है. जिसमें उच्च विद्यालय धोबना, डीएन एकेडमी उच्च विद्यालय जामताड़ा, उच्च विद्यालय कुरूवा गोपालपुर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर करमाटांड़, उच्च विद्यालय कालीपहाड़ी, उच्च विद्यालय भंडारबेड़ा है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
जिला के सभी गैर सरकारी विद्यालय और महाविद्यालय में शिक्षक, कर्मी व छात्र छात्रा को बायोमीट्रिक सिस्टम से उपस्थिति प्रतिदिन बनानी होगी. इसके लिए जिला के सभी विद्यालय को बायोमीट्रिक मशीन लगाकर जिला को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.
– नारायण विश्वास, डीइओ, जामताड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




