दो साइबर ठग को साथ ले गयी तमिलनाडु पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

उपरभीठरा निवासी अजमल अंसारी व नवाडीह निवासी कमरुद्दीन अंसारी को किया गिरफ्तार विद्यासागर : साइबर क्राइम के मामले में आरोपित की तलाश में शनिवार देर रात तमिलनाडु पुलिस ने करमाटांड़ थाना पुलिस की मदद से क्षेत्र के उपरभीठरा एवं नवाडीह गांव के आधा दर्जन घरों में छापामारी की. इस दौरान उपरभीठरा निवासी अजमल अंसारी व […]
विज्ञापन
उपरभीठरा निवासी अजमल अंसारी व नवाडीह निवासी कमरुद्दीन अंसारी को किया गिरफ्तार
विद्यासागर : साइबर क्राइम के मामले में आरोपित की तलाश में शनिवार देर रात तमिलनाडु पुलिस ने करमाटांड़ थाना पुलिस की मदद से क्षेत्र के उपरभीठरा एवं नवाडीह गांव के आधा दर्जन घरों में छापामारी की. इस दौरान उपरभीठरा निवासी अजमल अंसारी व नवाडीह गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है. दोनों को तमिलनाडु के टूटकुरो जिला के क्राइम ब्रांच पुलिस साथ ले गयी. दोनों पर तमिलनाडु के टूटकुरो जिला के अलग-अलग थाने में मामला दर्ज है. इसके अलावा कई ओर नामजद अभियुक्त हैं जो पुलिस पकड़ से बाहर है. कार्रवाई में टूटकुरो जिला तमिलनाडु के डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित आठ सदस्यीय टीम व करमाटांड़ थाना प्रभारी केडी झा, जामताड़ा टेक्निकल सेल से संतोष कुमार, सुनील झा, एएसआइ राजेश्वर यादव, पंकज कुमार, अनूप कुजूर आदि थे.
आंध्र प्रदेश की पुलिस पहुंची नारायणपुर : नारायणपुर. साइबर क्राइम के मामले में रविवार को आंध्र प्रदेश की पुलिस नारायणपुर थाना पहुंची. नारायणपुर थाना क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी कर साइबर अपराधी की तलाश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




