कागज पर दिव्यांग विद्यालय का संचालन

Published at :06 Mar 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
कागज पर दिव्यांग विद्यालय का संचालन

फर्जीवाड़ा . कल्याण विभाग को दिये छात्रवृत्ति डिमांड की जांच में हुआ खुलासाजामताड़ा में दिव्यांग विद्यालय का संचालन कागज पर होने का खुलासा एक जांच में हुआ है. इसे करण उक्त विद्यालय के 12 छात्रों की छात्रवृत्ति फंस गयी. जामताड़ा : जामताड़ा शहर के राजबाड़ी मुहल्ले में दिव्यांग विद्यालय का एक साल से कागज पर […]

विज्ञापन

फर्जीवाड़ा . कल्याण विभाग को दिये छात्रवृत्ति डिमांड की जांच में हुआ खुलासा
जामताड़ा में दिव्यांग विद्यालय का संचालन कागज पर होने का खुलासा एक जांच में हुआ है. इसे करण उक्त विद्यालय के 12 छात्रों की छात्रवृत्ति फंस गयी.

जामताड़ा : जामताड़ा शहर के राजबाड़ी मुहल्ले में दिव्यांग विद्यालय का एक साल से कागज पर चलने का मामला सामने आया है. इसका खुलासा समेकित जनजाति विकास अभिकरण ने डीएड व स्पेशल इएड पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों का वित्तीय वर्ष 2016-17 का बकाया पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान संबंधित जांच के बाद किया. इस संबंध में उक्त विभाग ने सरकार के सचिव व कल्याण विभाग को पत्र भेजा है. पत्र में उल्लेख किया है कि राजबाड़ी मुहल्ले में संचालित दिव्यांग विद्यालय के संस्था बुद्ध शैक्षणिक विकास परिषद ने वित्तीय वर्ष 2016-17 का बकाया पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति भुगतान की मांग कल्याण विभाग से की. कल्याण विभाग छात्रवृत्त की मांग को अवैध बता रहा है. विभाग के अनुसार उक्त संस्था फर्जी है.

कल्याण ई पोर्टल पर डाले गये डाटा के सत्यापन किया गया. जिसमें संस्था कहीं से भी वैद्य नहीं पायी गयी. संस्था का भौतिक सत्यापन किया गया. इसमें संस्था मापदंड के अनुरूप नहीं है. जांच रिपोर्ट में संस्था के विद्यालय की जगह एक निजी विद्यालय का संचालन किया जा रहा है. उक्त स्थल पर वर्तमान में विद्यालय संचालित नहीं है. राजबाड़ी स्थित एक निजी विद्यालय में दिव्यांग विद्यालय का बोर्ड लगा हुआ है. जब कल्याण विभाग के टीम ने उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया तो पाया गया कि वहां कक्षा एक से 10 तक की पढ़ाई हो रही है. लेकिन उक्त विद्यालय में दिव्यांग बच्चे नहीं थे. सफेदपोश के संरक्षण में संस्था की आड़ के छात्रवृत्ति की राशि निकालने का धंधा किया जा रहा है. जांच से स्पष्ट हो रहा है कि देवघर व धनबाद में एेसी संस्था की आड़ में यह काम किया जा रहा है. साथ ही संस्था के पास राज्य नि:शक्तता आयोग कार्यालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं है. इस कारण संस्था का नाम कल्याण विभाग के ई पोर्टन से हटाया जाये.

विद्यालय के संचालन करने वाली संस्था के खिलाफ विभाग को लिखा पत्र
पत्र में बताया कि फरजी तरीके से कार्य कर रही संस्था
देवघर व धनबाद में भी हो एेसी संस्था का संचालन
क्या कहते हैं आइटीडीए निदेशक
संस्था द्वारा कल्याण विभाग को सौंपे गये डिमांड रिपोर्ट की जांच की गयी. इसमें पाया गया कि विद्यालय का संचालन फर्जी तरीके से हो रहा था. इस मामले को लेकर पत्रांक संख्या 295/17 कल्याण विभाग के सचिव को लिखा गया है. साथ ही उपायुक्त को भी पूरे मामले की जानकारी पत्र के माध्यम से दी गयी है.
– चंद्रशेखर प्रसाद, आइटीडीए निदेशक, जामताड़ा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola