सारठ विधायक ने जलमीनार का किया उद्घाटन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड स्थित झिलुवा-मट्टांड़ शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में विसुआ मेला चल रहा है.
विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड स्थित झिलुवा-मट्टांड़ शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में विसुआ मेला चल रहा है. सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने मेला परिसर में जलमीनार का उद्घाटन किया. जानकारी के अनुसार, मेला समिति की ओर से मंदिर प्रांगण में हो रही पानी की समस्या, मेला परिसर में 11 हजार तार के नीचे नेट दिलाने को लेकर विधायक के समक्ष मांग रखा गया था. विधायक ने एक सप्ताह के अंदर दोनों कार्य को पूरा किया. मेला कमेटी के सदस्यों ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. विधायक ने कहा विसुआ मेला को राज्य स्तरीय पर्यटक स्थल बनाने को लेकर पर्यटन विभाग को जल्द ही अनुमोदन करके भेजेंगे. मौके पर शिवनारायण मंडल, रामरतन मंडल, मुन्ना पोद्दार, जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल, मनोज राय, सुभाष शाह, दुलाल मंडल, निवास मंडल, नलिन मंडल, नागेश्वर मंडल, नीलांबर मंडल, अर्जुन मंडल, दिलीप मंडल, तपन सिंह, महेंद्र मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




