नारायणपुर में एमएमडीपी किट का किया गया वितरण

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर में एमएमडीपी किट का किया गया वितरण

नारायणपुर. स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को विभिन्न गांवों में एमएमडीपी किट वितरण सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को विभिन्न गांवों में एमएमडीपी किट वितरण सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया. एमपीडब्ल्यू प्रफुल्ल रवानी, महेश कुमार ने नावाडीह गांव में कुल 16 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया. बगरूडीह स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले 6 मरीजों को भी किट उपलब्ध कराया गया. वहीं, जगन्नाथपुर गांव में 18 मरीजों को एमएमडीपी किट के सही और नियमित उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को बताया कि किट का नियमित इस्तेमाल करने से बीमारी के प्रभाव को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं. एमपीडब्ल्यू ने इस तरह के कार्यक्रमों को लगातार चलाने की बात कही.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola