पीएम के नेतृत्व में महिलाओं का सपना होने जा रहा साकार : शालिनी

Updated:
विज्ञापन
पीएम के नेतृत्व में महिलाओं का सपना होने जा रहा साकार : शालिनी

जामताड़ा. भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा.भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार उपस्थित रहीं. उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास हुआ था. अब वह स्वर्णिम पल आ गया है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष सत्र संसद में बुलाया है, जिसमें ये बिल कानून के रूप में परिवर्तित हो जायेगा. यह बिल इस देश में एक स्वर्णिम इतिहास के रूप में दर्ज होगा. नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक विधेयक नहीं बल्कि यह देश के करोड़ों माताओं, बहनों एवं बेटियों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी को सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है. इस अधिनियम में संसद व विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देना तय किया गया है. जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना था कि देश की आधी आबादी हमारी महिलाएं हैं उसको मजबूत कैसे किया जाय. उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाकर महिलाओं को शक्ति प्रदान की है. मौके पर मिहिजाम नप अध्यक्ष जयश्री देवी, जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या, संजू देवी, सोनम प्रकाश, ज्योति देवी, मीनू देवी सहित अन्य मौजूद थीं.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola