नौ गिरफ्तार, गये जेल कार्रवाई . साइकिल व बाइक से कोयला ढोने वाले पर पुलिस सख्त

जामताड़ा : एसपी डॉ जया रॉय के निर्देश पर जामताड़ा थाना की पुलिस ने साइकिल से कोयला ढोने वाले नौ व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही अवैध कोयले से लदा तीन बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है. कोयला से लदा बाइक लावारिश अवस्था में सड़क किनारे खड़ी थी. साइकिल […]
जामताड़ा : एसपी डॉ जया रॉय के निर्देश पर जामताड़ा थाना की पुलिस ने साइकिल से कोयला ढोने वाले नौ व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही अवैध कोयले से लदा तीन बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है. कोयला से लदा बाइक लावारिश अवस्था में सड़क किनारे खड़ी थी. साइकिल से कोयला ढ़ोने वाले बोधबांध के विजय सिंह, करमाटांड़ के बनकटी के भीखन रजक, जामताड़ा धांधड़ा के जलपा महतो, उदलबनी के सहदेव भंडारी, नारायणपुर के हरलाटांड़ के प्रकाश वर्मण,
करमाटांड़ के शीतलपुर के अनिल मंडल, जामताड़ा पगडाडीह के पद हांसदा, जामियाचक नारायणपुर के अशोक मंडल, करमाटांड़ भीठरा के बरजहां अंसारी को पुलिस की छापामारी टीम ने रात को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है. साथ ही सड़क किनारे कोयला से लदा चार बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस के अनुसार दस टन कोयला जब्त किया गया है. जामताड़ा थाना के एएसआइ सिधनाथ सिंह ने कहा कि जामताड़ा रेलवे साइडिंग में चोरी की कोयला को साइकिल मोटरसाइकिल से ले जाया जाता है. इस काम में बेवा के सिराज अंसारी द्वारा साइडिंग के कोयला को डम कर बेचा जाता है. कहा :
एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि साइडिंग से कायेला को डम कर बेचा जाता है. इस पर जामताड़ा थाना से दो पुलिस की टीम का गठन कर छापामारी की गयी. सभी पर मामला दर्ज कर नौ साइकिल वालों को जेल भेज दिया गया है. साथ ही बेवा के सिराज अंसारी पर भी मामला दर्ज किया गया है. सिराज पुलिस पकड़ से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




