शिकारीपाड़ा में बंद हुआ चार अवैध कोयला खदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Feb 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में संचालित चार अवैध कोयला खदानों को प्रशासन ने बंद करा दिया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी एसएन ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम सोमवार को बादलपाड़ा पहुंची. बादलपाड़ा में जेसीबी मशीन से अवैध कोयला खदानों को बंद करवा दियागया. सभी खदानों के मुंह को जेसीबी की मदद से ढहा […]
विज्ञापन
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में संचालित चार अवैध कोयला खदानों को प्रशासन ने बंद करा दिया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी एसएन ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम सोमवार को बादलपाड़ा पहुंची.
बादलपाड़ा में जेसीबी मशीन से अवैध कोयला खदानों को बंद करवा दियागया. सभी खदानों के मुंह को जेसीबी की मदद से ढहा कर बंद करा दिया गया. टीम में शामिल पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी ने बताया कि बादलपाड़ा में सुरंगनुमा चार अवैध कोयला खदानों को जेसीबी मशीन से भरवाकर बंद कराया गया है. कुछ दिन पूर्व बादलपाड़ा में अवैध कोयला के खदान मे चाल धंसने से दो व्यक्ति की मौत हो गयी थी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया था. टीम मे वन विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी, एसएसबी के एसी धीरज कुमार साहा,जवान व जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे.
वर्षों से हो रहे थे उत्खनन
इन अवैध खदानों में पिछले कई सालों से अवैध उत्खनन हो रहा था. स्थानीय लोग ही इस कारोबार में संलिप्त थे. स्थानीय लोग कोयला निकालते थे और उसे कहीं डंप किया करते थे. बाद में तिपहिया और ट्रैक्टर आदि में लादकर कोयले को चोरी छिपे पश्चिम बंगाल के सालबदरा, ठाकुरपूरा सहित अन्य स्थानों में पहुंचा दिया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




