खराब सभी चापानलों को अविलंब कराएं मरम्मत : डीसी

Published by :UMESH KUMAR
Published at :13 Apr 2026 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
खराब सभी चापानलों को अविलंब कराएं मरम्मत : डीसी

जामताड़ा. पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत डीसी रवि आनंद ने उदलबनी पंचायत में विभिन्न पेयजल स्त्रोतों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत डीसी रवि आनंद ने उदलबनी पंचायत में विभिन्न पेयजल स्त्रोतों का निरीक्षण किया. चापानल, कुआं, जलमीनार आदि का अवलोकन किया. उन्होंने ग्रामीणों से बंद पड़े पेयजल स्त्रोतों के बारे में जानकारी ली. ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि चापानल के बंद रहने से काफी कठिनाई होती है. कई ऐसे चापानल हैं जिसमें पानी कम मात्रा में काफी चालाने पर आता है. इस पर डीसी ने स्वयं चापानल को चलाकर देखा. निर्देश दिया कि जो पेयजल स्त्रोत उपलब्ध हैं, सभी के पानी का सैंपल लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच करा लें. खराब पड़े सभी चापानलों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब मरम्मत करने का निर्देश दिया. इसके बाद डीसी ने पंचायत भवन में मुखिया एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर पेयजल समस्या पर विमर्श किया. कहा कि हरेक पंचायतों में बैठक कर जमीनी स्तर पर जो पानी की समस्या है उसका आकलन करते हुए तत्काल समाधान करने के दिशा में कार्य किया जा रहा है. इस क्रम में जलसहियाओं ने पानी में आर्सेनिक की मात्रा की जांच की. क्षेत्र भ्रमण के क्रम में डीसी उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगना टोला भी पहंचे. जहां उन्होंने विद्यालय में पठन पाठन, नामांकन के विरुद्ध बच्चों की उपस्थित, मध्याह्न भोजना, शिक्षकों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली. उन्होंने बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली. एवं सभी को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया. वहीं शिक्षकों को बच्चों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया. मौके पर प्रशिक्षु उप समाहर्ता साक्षी कुमारी सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola