एमओ ने एचपी गैस वितरक एजेंसी का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
एमओ ने एचपी गैस वितरक एजेंसी का किया निरीक्षण

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के कुरूवा स्थित अपना एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी का एमओ संतू कुमार यादव ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के कुरूवा स्थित अपना एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी का एमओ संतू कुमार यादव ने निरीक्षण किया. इस क्रम में गैस वितरण, स्टॉक, बुकिंग लिस्ट, गैस का सही वजन, निर्धारित मूल्य पर वितरण के बारे में एजेंसी संचालक से जानकारी ली गयी. पंजियों का अवलोकन किया गया. डीसी के निर्देश के आलोक में एमओ के एजेंसी को सख्त निर्देश दिया कि किसी प्रकार से गैस का अवैध कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण ना हो यह सुनिश्चित करेंगे. अन्यथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी निवारण एवं आपूर्ति रखरखाव अधिनियम 1980 के के तहत कार्रवाई की जायेगी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी ने बताया कि जिले में निर्बाध रूप से गैस आपूर्ति को लेकर प्रयासरत हैं. कमर्शियल/घरेलू एलपीजी सिलिंडर के कालाबाजारी रोकथाम एवं गैस के निर्बाध आपूर्ति किये जाने को लेकर सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है. अगर कहीं से गैस वितरण में अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola