साबरमती बीजी-आसनसोल के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

Updated:
विज्ञापन
साबरमती बीजी-आसनसोल के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

जामताड़ा. रेलवे ने साबरमती बीजी एवं आसनसोल के बीच एक अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने साबरमती बीजी एवं आसनसोल के बीच एक अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 09435 साबरमती बीजी-आसनसोल विशेष ट्रेन 17 अप्रैल एवं 24 अप्रैल को साबरमती बीजी से 22:55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वापसी दिशा में 09436 आसनसोल-साबरमती बीजी विशेष ट्रेन 19 अप्रैल एवं 26 अप्रैल को आसनसोल से 16:10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 07:15 बजे साबरमती बीजी पहुंचेगी. इस ट्रेन में पूर्णतः वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे. आसनसोल-जोधपुर व हावड़ा-जबलपुर के बीच चलेंगी दो ट्रेनें जामताड़ा. रेलवे ने आसनसोल-जोधपुर व हावड़ा-जबलपुर के बीच दो ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. 01701 जबलपुर-हावड़ा विशेष ट्रेन 14 अप्रैल, 21 अप्रैल एवं 28 अप्रैल को जबलपुर से 19:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी दिशा में 01702 हावड़ा-जबलपुर विशेष ट्रेन 16 अप्रैल, 23 अप्रैल एवं 30 अप्रैल को हावड़ा से 00:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04:00 बजे जबलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे. 04819 जोधपुर-आसनसोल विशेष ट्रेन 14 अप्रैल, 21 अप्रैल एवं 28 अप्रैल को जोधपुर से 17:00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 04:55 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वापसी दिशा में 04820 आसनसोल-जोधपुर विशेष ट्रेन 16 अप्रैल, 23 अप्रैल एवं 30 अप्रैल को आसनसोल से 07:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola