22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राशि की कमी, डोभा निर्माण कार्य की गति धीमी

जामताड़ा : मुखिया संघ जिला इकाई की बैठक शनिवार को गांधी मैदान में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता दुलाडीह पंचायत के मुखिया दिनेश मुर्मू ने की. बैठक में प्रखंड के मुखिया को हो रही विभिन्न प्रकार की समस्या को लेकर चर्चा किया गया. साथ पंचायत में संचालित विकास कार्य की गति को लेकर चर्चा […]

जामताड़ा : मुखिया संघ जिला इकाई की बैठक शनिवार को गांधी मैदान में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता दुलाडीह पंचायत के मुखिया दिनेश मुर्मू ने की. बैठक में प्रखंड के मुखिया को हो रही विभिन्न प्रकार की समस्या को लेकर चर्चा किया गया. साथ पंचायत में संचालित विकास कार्य की गति को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान कहा कि पंचायत में डोभा निर्माण कार्य में लगे मजदूर को भुगतान नहीं हो रहा है. अभी तक मजदूर के खाता में मजदूरी का पैसा नहीं आया.

जिस कारण डोभा निर्माण कार्य की गति धीमी हो रही है. पंचायत के मजदूर डोभा निर्माण में कार्य नहीं करने चाह रहे हैं. बैठक में निर्णय लिया गया उक्त समस्या को लेकर जल्द ही मुखिया संघ प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात करेगी और उक्त समस्या के निष्पादन पर चर्चा किया जाएगा. मौके पर श्यामा मांझी, परेश मुर्मू, जोगोती सोरेन, चुड़की मरांडी, शिभाशिनी हेंब्रम, बलदेव मुर्मू, रासोमुनी सोरेन, राजाराम कोल, कमली देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें