अवैध कोयले के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग

Published at :15 Feb 2014 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध कोयले के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग

जामताड़ा:नगर अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नागेंद्र चौधरी को जिला में चल रहे अवैध कोयले के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा. श्री मंडल ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि जिला के कई क्षेत्रों में अवैध कोयले का कारोबार काफी फल-फूल रहा है. यदि इस कारोबार पर अंकुश […]

विज्ञापन

जामताड़ा:नगर अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नागेंद्र चौधरी को जिला में चल रहे अवैध कोयले के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा. श्री मंडल ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि जिला के कई क्षेत्रों में अवैध कोयले का कारोबार काफी फल-फूल रहा है. यदि इस कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो मजबूरन हमें धरना पर बैठना पड़ेगा. जिला में नाला, मिहिजाम, जामताड़ा एवं कुंडहित में अवैघ कोयला का कारोबार काफी फल-फूल रहा है. श्री मंडल ने बताया की इसका विरोध करने पर कोल माफिया डराते-धमकाते हैं. इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है. विरेंद्र मंडल ने बताया कि मिहिजाम में सबसे ज्यादा कोयले की तस्करी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola