झारखंड जनजागरण मंच की बैठक

नाला : नेताजी स्टेडियम परिसर में झारखंड जनजागरण मंच की बैठक संयोजक नंदलाल सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई मुख्य मांगों पर चर्चा की गयी. इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को अविलंब चिह्नित कर पेंशन लागू करने, संताल परगना के साहिबगंज जिला के भोगनाडीह के शहीद सिदो-कान्हू, चांद भैरव, झानो फूलो के अश्रितों को […]
नाला : नेताजी स्टेडियम परिसर में झारखंड जनजागरण मंच की बैठक संयोजक नंदलाल सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई मुख्य मांगों पर चर्चा की गयी. इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को अविलंब चिह्नित कर पेंशन लागू करने, संताल परगना के साहिबगंज जिला के भोगनाडीह के शहीद सिदो-कान्हू, चांद भैरव,
झानो फूलो के अश्रितों को जीविकोपार्जन के लिए भोगनाडीह के हित में विकास पैकेज देने की मांग की. संताल परगना के 42 क्रांतिकारी शहीदों को चिह्नित कर उनके आश्रितों को नौकरी व पेंशन देने की मांग की तथा झारखंड द्वारा पारित संशोधन बिल वापस लेने, स्थानीय नीति 1932 के खतियान अनुसार निर्धारण करने, नियोजन नीति में झारखंड के आदिवासी मूलवासियों को ही राजपत्रित व तृतीय चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों में 20 वर्षों तक आरक्षण कर नियुक्ति किये जाने की मांग पर चर्चा की गयी.
बैठक के दौरान कुल 46 मांगों पर चर्चा की गयी. नंदलाल सोरेन ने बताया कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती मंच का आंदोलन उग्रतर होता रहेगा. बैठक में मोहन हांसदा, भूजंग भूषण तिवारी, मानिक गोरांय, राजेश किस्कू, झरीलाल कोल, उमानाथ कोल, जगरनाथ टुडू, रमापति भद्र, मो हबीबुल्लाह सहित अन्य आंदोलनकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




