भाजपा महिला मोर्चा ने बीमार महिला को की मदद

Updated:
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने बीमार महिला को की मदद

जामताड़ा. भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सोरेन व महामंत्री संजू देवी ने एक बीमार महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

जामताड़ा. भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सोरेन व महामंत्री संजू देवी ने एक बीमार महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. कुशबेदिया गांव की रहने वाली गौरी देवी कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. उनके परिवार में देखभाल करने वाला कोई नहीं है. माता-पिता का साया पहले ही उठ चुका है और वह पूरी तरह अकेली हैं. हालत बिगड़ने पर इसकी सूचना भाजपा महिला मोर्चा को दी गयी. सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन और महामंत्री संजू देवी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं और महिला को घर से उठाकर सदर अस्पताल ले गईं, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया है. पुष्पा सोरेन ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा हमेशा जरूरतमंद महिलाओं के साथ खड़ा रहेगा.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola