ग्रामसभा सशक्तिकरण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

10 प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

मिहिजाम के महुलडंगाल में ओंकार सेवा संस्थान द्वारा ग्रामसभा सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

मिहिजाम. बेवा पंचायत अंतर्गत महुलडंगाल टोला में ओंकार सेवा संस्थान की ओर से पीआरआइ सदस्यों एवं एसएजी महिलाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का मुख्य विषय ग्रामसभा के सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा योजना थी. प्रशिक्षण के दौरान ग्रामसभा की भूमिका, स्थानीय विकास में जन भागीदारी, पीआरआई प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों ने ग्रामसभा को अधिक प्रभावी बनाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया. मौके पर ओंकार सेवा संस्थान के संतोष पाल, स्वप्न राय, सुचिंद्र भगत, अनिल मुर्मू, सोनाली बाउरी, शांति किस्कू आदि थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola