प्रधानमंत्री के संदेश से युवाओं में जगा खेलों का जुनून

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल छात्राएं | Prabhat Khabar Network

डिग्री कॉलेज फतेहपुर में एनएसएस की ओर से 'मेरा भारत खेलो इंडिया' कार्यक्रम. युवाओं को खेल में भागीदारी और उसके महत्व पर जागरूक किया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर :  डिग्री कॉलेज फतेहपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-01 के तहत ‘मेरा भारत खेलो इंडिया, खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्वपन किस्कू ने किया, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर दास के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेलों में भागीदारी पर जोर

कार्यक्रम में खेल के महत्व, युवाओं की खेलों में भागीदारी तथा स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई. वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया. कहा गया कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण हैं.

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम के दौरान खेल प्रशिक्षक सलील कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. वहीं, जिले स्तर पर खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी काजोल कुमारी और प्रिया किस्कू को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

खेलों के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर दास, डॉ. होडिंग मरांडी, विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. अमृत कुमार महतो सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola