लीलावती देवी ने अगरबत्ती निर्माण कर शुरू किया स्वरोजगार

Updated:
विज्ञापन
लीलावती देवी ने अगरबत्ती निर्माण कर शुरू किया स्वरोजगार

नारायणपुर. ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मंझलाडीह गांव में एक नई पहल की शुरुआत हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नारायणपुर प्रखंड के मंझलाडीह गांव में एक नई पहल की शुरुआत हुई है. जेएसएलपीएस के सहयोग से यहां अगरबत्ती निर्माण इकाई का उद्घाटन किया गया, जिससे स्थानीय महिलाओं के बीच उत्साह का माहौल है. कमल फूल आजीविका सखी मंडल की सदस्य लीलावती देवी ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर स्वरोजगार की राह चुनी. उन्होंने मंझलाडीह संकुल स्तरीय संघ से 60,000 रुपये का ऋण लेकर अगरबत्ती निर्माण इकाई की स्थापना की, जो अब उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कदम साबित हो रहा है. इकाई का उद्घाटन नारायणपुर के बीपीएम सूर्यदेव कुमार ने किया. उन्होंने लीलावती देवी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के विकास का कुंजी है. उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल से अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ेंगी. लीलावती देवी द्वारा तैयार की जा रही अगरबत्तियां अब ‘पलाश’ ब्रांड के तहत बाजार में उपलब्ध होगी. यह ब्रांड राज्य की ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की पहचान बन चुकी है, जिससे उत्पादों को बेहतर बाजार मिलने की संभावना है. लीलावती देवी की यह पहल न केवल उनके लिए आय का साधन बनेगी, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित होगी.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola