बच्चों के नामांकन के लिए अभिभावकों को किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के नामांकन के लिए अभिभावकों को किया प्रेरित

जामताड़ा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंजनिया की ओर से एक अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंजनिया की ओर से एक अभियान चलाया गया. अभिभावकों से मिलकर विद्यालय में बच्चों को नामांकन के लिए प्रेरित किया. सहायक अध्यापक सुभाष मिर्धा ने अभिभावकों से कहा हमारे विद्यालय के पोषक क्षेत्र से एक भी बच्चा नामांकन से छूटे नहीं, इसलिए हम सभी शिक्षक पोषक क्षेत्र में जाकर अभिभावकों संग बैठकर समझाने की कोशिश कर रहे हैं. 5 वर्ष से प्लस के सभी बच्चों को विद्यालय में नामांकन करना है. शिक्षा के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं. इसलिए बच्चों को पढ़ाई-लिखाई करवाना बहुत जरूरी है. इसलिए अपने बच्चों को लेकर विद्यालय पहुंचें और नामांकन कराएं. मौके पर प्रधानाध्यापक जागेश्वर सोरेन, सहायक शिक्षक संजय कुमार सिंह, उत्तम कुमार दत्ता, कंप्यूटर टीचर सद्दाम अंसारी, ग्रामीण सुधीर सोरेन, गोविंद मोहली, दुखहरन मोहली, चंपा देवी, सूरजमुनी मरांडी, सावित्री मोहली आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola