तीन दिन में नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार

Published at :26 Sep 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन में नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस की दबिश से साइबर अपराधियों के हौसले पस्त सभी गिरफ्तार साइबर अपराधियों को भेजा गया जेल करमाटांड़ को साइबर क्राइम से मुक्त करने का जारी हो चुका है फरमान जामताड़ा : जामताड़ा व करमाटांड़ पुलिस की संयुक्त छज्ञपामारी अभियान में तीन दिन में नौ साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. एक तरफ […]

विज्ञापन

पुलिस की दबिश से साइबर अपराधियों के हौसले पस्त

सभी गिरफ्तार साइबर अपराधियों को भेजा गया जेल
करमाटांड़ को साइबर क्राइम से मुक्त करने का जारी हो चुका है फरमान
जामताड़ा : जामताड़ा व करमाटांड़ पुलिस की संयुक्त छज्ञपामारी अभियान में तीन दिन में नौ साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. एक तरफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. वहीं साइबर अपराधी की कमर टूट चुकी है. साइबर अपराधी का हौसला पस्त हो गया है. दोनों थानों की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया, रिंगों- चिंगों गांव से नौ साइबर अपराधी सुनील मंडल, अनिल मंडल, मिथुन मंडल, धनंजय मंडल, भगीरथ
मंडल, अभिमन्यू मंडल, बलराम मंडल, राजू मंडल तथा श्रीपत मंडल को गिरफ्तार को जेल भेज दिया गया. इन साइबर अपराधियों से पुलिस ने मोबाइल , सीम कार्ड, नकद,रुपये, विभिन्न बैंकों के दर्जनों पासबुक, एटीएम कार्ड, दो पहिया तथा चार पहिया वाहन भी बरामद किया है. करमाटांड़ थाना के एक पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि अब साइबर अपराधी पुलिस की दबिस से नहीं बच सकते. साइबर अपराधी नहीं मिलेंगे तो उनके माता-पिता तथा परिवार के अन्य लोगों को भी उठाने का परमिशन मिल गया है. कहा कि साइबर अरपाधी के हौसले को बिल्कुल पस्त कर देना है. करमाटांड़ थाना क्षेत्र से साइबर क्राइम को मिटा देने का फरमान जारी हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola