पहले पत्नी ने फिर खुद विषपान कर की आत्महत्या

Published at :10 May 2016 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
पहले पत्नी ने फिर खुद विषपान कर की आत्महत्या

विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के आमडीहा गांव में एक आदिवासी दंपत्ति ने जहर खाकर जान दे दी. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना की सूचना पाकर बीडीओ प्रभाकर मिर्धा एवं थाना प्रभारी राजेश सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. मृतक के पुत्र मंगल हेंब्रम ने […]

विज्ञापन

विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के आमडीहा गांव में एक आदिवासी दंपत्ति ने जहर खाकर जान दे दी. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना की सूचना पाकर बीडीओ प्रभाकर मिर्धा एवं थाना प्रभारी राजेश सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. मृतक के पुत्र मंगल हेंब्रम ने पुलिस को बयान में कहा कि मेरी मां नमिता देवी (40) ने आठ मई को जहर खा लिया था. उसे इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया.

यहां से चिकित्सक ने धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी. रविवार शाम को नमिता के शव को आमडीहा गांव लाया गया. उसके दाह संस्कार के लिए पिताजी डुगरू हेंब्रम सोमवार सुबह करमाटांड़ बाजार समान खरीदने के लिए गये थे. साथ ही जहर भी खरीद कर ले आये. घर के पिछवाड़े में जहर खाया और सुबह 09:15 बजे इसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola